कोर्स का पहला मेसेज शेयर कर रहा हूं एक छोटासा प्रयोग है, कृपया इसे ट्राय करे.
मैं इतना व्यस्त हूँ कि मेरे पास योग, ध्यान या व्यायाम के लिए समय ही नहीं है।अधिकांश लोगों का सबसे सामान्य कारण या बहाना अक्सर यहीं होता है। शायद अधिकांश लोग अपनी इस बात पर यकीन भी करते हैं।
लेकिन क्या यह तर्कसंगत है, या सच है?
बिलकुल नहीं! एक मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर से पूछा गया- आप इतने व्यस्त रहते हैं, फिर भी आप हर दिन 45 मिनट दौड़ने के लिए समय कैसे निकाल लेते हैं? उनका जवाब था कि मैं इतना व्यस्त हूं कि दौड़ना छोड़ ही नहीं सकता क्योंकि इसीसे तो मेरी कार्यक्षमता कई गुना बढ़ जाती है।
इस बात को मैं एक प्रयोग से सिद्ध करता हूँ।यह एक प्रयोग है – आपके लिए एक चुनौती है!
आईयें अब एक प्रयोग करते है।
नीचे दिया पहला अनुच्छेद पढ़ने की कोशिश कीजिये। अगर आपको इसे पढ़ना तनावपूर्ण लगे तो दूसरे अनुच्छेद को पढ़े। यह प्रयोग आपको इन्टरिस्टिंग जानकारी जरूर देगा!
यहपैराअनुच्छेदरिक्तस्थान(स्पेस)रहितहै.शब्दोंमेंपरिवर्तनकियेबिना,हमनेकेवलशब्दोंकेबीचमौजूदरिक्तस्थानहटादिएहै.आपदेखहीरहेहैकिइसेपढ़नाकितनाकठिनऔरतनावपूर्णहोगयाहै(अबसोचिएयदिइसमेंविरामचिन्हभीनहोतेतो?)आसानीसेपढ़नेऔरसमझनेकेलिए,रिक्तस्थानोंऔरवीरामोंकीआवश्यकताहोतीहै.ठीकइसीतरहजीवनमेंभीहमेंस्पेसकी,अपनेलिए(खुदकेसाथबितानेकेलिए)वक्तकी,क्षमताबढ़ानेकेलिए,अपनीबैटरीरिचार्जकरनेकेलिएध्यानजैसेविरामोंकीजरूरतहै.इसकेबिनाजिंदगीमुश्किलहोजाएगी,औरआपकड़ीमेहनतकरकेभीअपेक्षितपरिणामनहींपाओगे.आईयें,योगऔरध्यानसेअपनेजीवनमेंविरामोंकेलिएजगहबनायें
यह पैरा/अनुच्छेद रिक्त स्थान (स्पेस) रहित है। शब्दों में परिवर्तन किये बिना, हमने केवल शब्दों के बीच मौजूद रिक्त स्थान हटा दिए है। आप देख ही रहे है कि इसे पढ़ना कितना कठिन और तनावपूर्ण हो गया है। (अब सोचिए यदि इसमें विराम चिन्ह भी न होते तो?) आसानीसे पढ़ने और समझनेके लिए, रिक्त स्थानों और वीरामों की आवश्यकता होती है। ठीक इसी तरह जीवन में भी हमें स्पेस की, अपने लिए (खुद के साथ बिताने के लिए) वक्त की, क्षमता बढ़ाने के लिए, अपनी बैटरी रिचार्ज करने के लिए ध्यान जैसे विरामोंकी जरूरत है। इसके बिना जिंदगी मुश्किल हो जाएगी, और आप कड़ी मेहनत करके भी अपेक्षित परिणाम नहीं पाओगे।
आईयें, योग और ध्यान से अपने जीवन में विरामों के लिए जगह बनायें!
