Hello!
मैंने (पराग) पहले हमारे पाठ्यक्रम के योग धारा मे किस कि उम्मीद करे इसकी जानकारी शेयर की थी –
आज मैं दूसरी धारा – लॉजिकल (तार्किक) आत्म खोज धारा कि कुछ जानकारी शेयर कर रहा हूँ।
इस धारा में हम कम से कम मान्यताओं के साथ स्व-खोज की कोशिश करेंगे। यहाँ कुछ विषयोंकि सूची दी है, जिन्हें आप आत्म-खोज की चर्चा में कवर होगी। 
आत्म खोज धारा:
1. प्रत्येक जीव सुख चाहता है।
2. मैं कौन हूँ, इसका जवाब जानने का महत्व।
3. प्राथमिकता – मैं कौन हूँ, यह स्थापित करने की अत्यधिक जरूरत।
4. लोग स्व-खोज कि यात्रा में चलने को टालते क्यों है?
5. क्या मैं सिर्फ शरीर/ मशीन हूँ?
6. अस्तित्व को समझना।
7. क्या मैं किसी का सिर्फ एक विचार या सपना हो सकता हूँ? क्या यह असली है या सपना?
8. मेरा सबसे महत्वपूर्ण अस्तित्व।
9. मृत्यु – अस्तित्व का अंत?
10. निकास (मृत्यु) प्रबंधन (exit management)।
11. मृत्यु के बाद जीवन है? पुनर्जन्म?
13. अतीत के दुःख/ क्रोध/ प्रतिशोध/ तनाव से संभलना।
14. अवांछित परिस्थितियों का सामना कैसे करें।
15. संपत्ति और सामाजिक स्थिति (स्टैटस))असली है या केवल मानसिक?
16. संपत्ति को समझना। क्या मैं समृद्ध हूँ? समृद्धि का असली मूल्य कैसे जाने?
17. ज्ञान और इसके प्राप्त प्राप्त होनेकी प्रक्रिया।
18. सापेक्ष सुख।
19. सुख – सच्चे आनंद का विज्ञान।
20. संरक्षण के नियम (laws of conservation) ।
21. सचेतनता।
22. स्व का अनुभव – स्वानुभाव।
23. साक्षी भाव।
24. क्या मेरा अपने जीवन पर कोई नियंत्रण है, या यह सिर्फ भाग्य का खेल है?
26. तार्किक सोच – स्पष्ट दोषों को/ गलत विवाद या जानकारी को कैसे पहचानें।
27. क्या एकही परम सत्य हो सकता है?
28. क्या कोई इस ब्रह्मांड का निर्माता है? -ईश्वर?
29. क्यों कुछ लोग अधिक (या कम) भाग्यशाली होते हैं?
30. भाग्य में अंतर को समझाने की कोशिश करने वाले कुछ तार्किक सिद्धांत।
31. बच्चोंकी परवरिश में सामान्य समस्याएं और इन्हें कैसे सुलझाएं।
32. संस्कार
33. कुछ लोग सब कुछ त्याग कर सन्यासी क्यों बनते हैं? क्या सांसारिक चीजों का त्याग करना जरूरी है?
34. क्या समस्याओं का समाधान प्रेम है? क्या यह असली है?
35. क्या सम्पूर्ण भक्ति (विश्वास) स्व-खोज प्राप्त करने में उपयोगी है?
36. क्या मैं प्रार्थनाओसे जो चाहता हूँ उसे पा सकता हूँ?
ये धारा चर्चा के रूप मे चलेगी, और चर्चा के दौरान कई और विषय आने कि संभावना है।
और किसी विषय कि मांग कर सकते है, जों इसमे नहीं कवर किया गया है, और वह इस धारा के अंतर्गत आता है, तो हम जरूर उसपर चर्चा करनेकि कोशिश करेंगे।