पिछला सेशन, जीवन के बाद की निरंतरता के संबंध में: हमने स्टीफन हॉकिंग का उदाहरण लिया। जीवन की निरंतरता के समर्थन में – और ‘मृत्यु हर चीज़ का अंत नहीं है’: हमने संभावित तर्कों और आपत्तियों पर चर्चा की। एक कंप्यूटर के रूप में शरीर – मशीन खराब होने के साथ समाप्त होता है: (स्टीफन हॉकिंग का उदाहरण)- मानवी अस्तित्व के लिए हमने बेहतर उदाहरण लिया । एक मोबाइल फोन खराब हो जाता है तो मैं नए फोन में उसी नंबर से लॉग इन करता हूं। नया फोन बड़ा/छोटा/स्मार्ट या बेसिक हो सकता है (जैसे, जीव का कोई अन्य रूप बुद्धिमान हो सकता है या पेड़ या बैक्टीरिया के रूप में भी हो सकता है)।
प्रश्न: जीव किसी भी आकार में कैसे समा सकता है? चींटी हो या हाथी? क्या यह विसंगत नहीं लगता?
उत्तर: इसी जीवन में हमने अपना आकार बदला है – और जीव वही है। हमने प्रकाश का एक उदाहरण लिया – जब मेरे पास एक छोटे से कमरे में मोमबत्ती होती है – मोमबत्ती की रोशनी पूरे कमरे को भर देती हैं। जब हम उसी मोमबत्ती को एक बड़े कमरे में ले जाते हैं – प्रकाश की वही किरणें पूरे कमरे में भर जाती हैं! इससे यह प्रतीत होता है कि जीव का और एक गन हो सकता है क्यों छोटा बड़ा कोई भी आकर ले सकता है।
हमने देखा कि मेरा अस्तित्व में की भावना चेतन यह जीव का एक गुण है । और फिर वो ज्ञान का गुण जो स्व से जुड़ा हे ।
अब हम जीव का एक और गुण जानेंगे। मैंने खुद पर ध्यान केंद्रित किया – आँखें बंद कर लीं – कोई विचार नहीं, बस मैं – और मैं आनंदी हूँ – आपको दिखेगा कि मैं बहुत आनंदी लग रहा हूँ! मैं आनंदी क्यों था? मुझे कुछ नहीं मिला, कोई लॉटरी नहीं लगी, कुछ स्वादिष्ट भोजन नहीं मिला – आनंद का क्या कारण था? मैंने किसी अच्छी चीज़ को नहीं छुआ, किसी चीज़ का स्वाद नहीं चखा, या अच्छा संगीत नहीं सुना – मैं बस अपने आप पर ध्यान केंद्रित कर रहा था। मैं आनंदी था क्योंकि आनंद स्व का गुण है! आनंद जीवन का गुण है!