तुम सबसे प्रचलित मार्ग को देखोगे जो सभी जगह – दुनिया भर में, तो वहाँ श्रद्धा का मार्ग दिखाई देता है – सिर्फ विश्वास रखो! सवाल नहीं करो!!
मुझे पता है कि हम में से बहुत से लोग भक्ति मार्ग में विश्वास करते होंगे – लेकिन कृपया बिना पूरी तरह से हमारा तर्क पढ़े बिना इससे व्यथित न हो।
अंधा विश्वास – चाहे वो आध्यात्मिक/ धार्मिक विश्वास हो, या राजनीतिक विचारधारा हो, या अपने करीबी रिश्तों पर हो – यह वास्तव में खतरनाक होता है।
अंध विश्वास – अंधा बनाता है, आपकी आंखों को बंद कर देता है, और तर्क देखना बंद कर देता है। सोचो, अगर किसी विश्वास/ विचार धारा ने लोगों को दूसरों को जानसे मारने के लिए कहा – और वो लोग सच्चे श्रद्धालु हैं – तो वे बस वैसा ही करेंगे। वे मारेंगे, और यह करते समय अपनी जान भी देंगे। क्या वे गलत हैं? वे अपनी जान देने के लिए तैयार होने जितनी उच्चतम भक्ति कर रहे हैं!
अगर उन्हें श्रद्धा के बारे में न सिखाया जाता – तो वे सवाल क्यों और कैसे करेंगे! तुम कह सकते हो – लेकिन हमें तो केवल सही चीज़ों पर ही विश्वास करना चाहिए! . लेकिन तुम कैसे जान सकते हो कि कुछ सही है? तुम्हें यह तय करने की क्षमता होनी चाहिए कि क्या सही है और क्या गलत है! उसके लिए आपके तर्क/ विचार को सक्रिय होने की आवश्यकता है। अंधा विश्वास आपको तर्क देखने से रोक देता है। यह ऐसा ही है जैसे भावनात्मक आसक्ति – जैसे अंधा प्यार हो तो आप को कुछ भी गलत नहीं देखता हैं जिसके लिए आप अंधे प्यार में हैं।