अध्याय 2.2

सेशन 2 – लाइव
 

📌अब मैं एक विवादास्पद बयान करनेवाला हूँ। – क्या आप यकीन से कह सकते है कि क्या “आपका” है?
जो मेरा है, उसका पूरा संबंध इस बात से है कि मैं कौन हूं?
लेकिन क्या स्वयं के बारे में आपकी वर्तमान समझ गलत हो सकती है?
(कृपया ध्यान रखें कि यहाँ “आप/मैं” आदि शब्द व्यक्तिविशेष के तौर पर इस्तेमाल नहीं हुए हैं।)
—
📌इसे एक कहानी से समझते है:
आपसे कहा जाता है कि आपको राजा से एक पुरस्कार प्राप्त होगा
आप राजा के कक्ष में जाते है।
लेकिन आज कुछ सुरक्षा कारणों से राजा आम आदमी की पोशाक में हैं और उनकी जगह पर एक नौकर राजा की पोशाक पहने बैठा है।
ऐसे में अधिकांश लोग क्या करेंगे? पहनावा देखकर उसी को राजा मान लेंगे जिसके सिर पर ताज रखा हो।
परंतु अगर प्रश्न जीवन और मृत्यु का हो तो? क्या तब भी आप केवल पहनावे से चुनाव जायज़ मानेंगे? या आप वास्तविकता परखने के लिए और मार्ग चुनेंगे?
“मैं” और “मेरा” को समझने में भी लोग अक्सर ऐसी ही गलती करते है इसलिए आवश्यक है कि इसका सही विश्लेषण किया जाए।
—
📌अब असली आनंद की बात करें
क्या यह मुश्किल है?
क्या यह परिवर्तनशील है?
क्या यह मेरी परस्थितियों पर निर्भर है?
इन सभी का उत्तर सीधा और सरल है लेकिन हम खोज कहीं और ही कर रहे है?
—
📌हम बात कर रहे थे कि मेरी खुशी इस पर आधारित है कि मैं क्या हूं
तो अब हमारी पहेली में 2 पैरामीटर हैं
1. मैं कौन हूं और मेरा क्या है?
2. आनंद क्या है?
—
📌क्या हम कह सकते हैं,
इच्छा पूरी होने से सुख मिलता है?

एक भूखे बच्चे को कोई वस्तु मिले, खाना मिले – उसे आनंद होगा
किसी इंसान को मनचाहा प्रमोशन मिले – उसे आनंद होगा।
किसी को संतानप्राप्ति होने से, खुद का घर-गाड़ी आदि खरीदने से – आनंद होगा।
वहीं, अगर मनचाही चीजें ना मिले, इच्छाएं अधूरी रह जाए तो? दुःख होगा!
क्या आप सहमत है?
—
📌कोई भोजन, शराब आदि का आस्वाद ले रहा है… वह इन्ही चीजों से आनंद पा रहा है।
आपको आनंद मिलता है उसे करना आसान होना चाहिए, है ना?
(कृपया ध्यान दें कि यह मेरे विचार नहीं हैं, इन प्रश्नों का उद्देश्य केवल आपको “”आनंद”” का विचार करने के लिए प्रोत्साहित करना है। शाम को ग्रुप ‘एडमिन ओनली’ होने पर यहाँ मैं कुछ कहानियों, उदाहरणों आदि के माध्यम से इस विचार को आगे बढ़ाने की कोशिश करूँगा।
—
📌आनंद (निरपेक्ष या सापेक्ष)?
आईए एक कहानी से समझते है:
एक बच्चे का जन्म जेल में हुआ। उसके लिए जेल ही उसकी दुनिया है। वह रोज़ाना, सभी की तरह, 10 कोड़े खाकर जेल में अपना जीवन व्यतीत करता है।अब, मान लीजिए की यहाँ के कैदियों की भूख एक थाली चावल से मिट सकती है तो उन्हें जेल में केवल एक मुट्ठी (उनकी जरूरत का केवल एक चौथाई) खाना मिलता है। उस बच्चे ने अपने जीवन में केवल यही अनुभव किया है और उसके लिए “सामान्य जीवन” यही है।
लेकिन, एक दिन वहां का जेलर लड़के से खुश है और अन्य कैदियों को 10 और बच्चे को केवल 5 कोड़े मिलते है और खाने के लिए भी अन्य कैदियों को एक मुट्ठी और बच्चे को आधी थाली भरकर चावल मिलते है।
ऐसे में, बच्चे की प्रतिक्रिया क्या होगी? वह सोचेगा, “वह!!! मुझे ज्यादा खाना और काम कोड़े मिले।”
जेल तक सिमित उसकी छोटीसी दुनिया में उसके लिए यह एक गौरवशाली और अत्यंत आनंदायी घटना है।
अब सोचिए यदि इस बच्चे की जेल से रिहाई हो जाए
वह भूख और कोड़ों से तो (थोड़ी बहुत) मुक्ति पा चूका है – क्या १० की जगह ५ कोड़े पाना ही उसके लिए आनंदायी घटना है?
या जेल से रिहाई उसके लिए अधिक प्रिय होगी?
—
📌मैं लोगों में ठंडा जूस बाँट रहा हूँ। मेरे सामने दो लोग है- पहले व्यक्ति ने अभी पेटभर भोजन किया है और दो गिलास जूस पिया है। वहीं, दूसरा व्यक्ति अभी-अभी तेज धुप में 10 किलोमीटर पैदल चलकर आया है।
जब मैं पहले व्यक्ति की ओर जूस का गिलास बढ़ाता हूँ- हो सकता है वह जूस लेने से मना कर दें।
लेकिन जब मैं ठंडे जूस से भरा गिलास दूसरे व्यक्ति की ओर बढ़ाऊंगा- वह तुरंत गिलास लेगा और जूस पीकर बड़ी राहत महसूस करेगा।
जूस का गिलास तो वही है फिर भिन्न प्रतिक्रिया क्यों?
साफ़ है कि ‘राहत पाना’ या ‘आनंद’ महसूस होने का संबंध जूस के गिलास से न होकर लोगों की स्थिति से है।
यह संतुष्टि है, जब किसी भूखे को खाना मिले या प्यासे को पानी मिले?
इससे राहत मिलती है!
फिर इस संतुष्टि को “आनंद” कहने से क्यों नाकारा जाए?
—
📌क्या दर्द या पीड़ा का आभाव ही आनंद है?
कईयों का मानना होता है कि आनंद के लिए दुःख या दर्द आवश्यक है लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि हमारे लक्ष्य बदलते रहेंगे और आनंद हमेशा अस्थायी रहेगा।
—
📌आईए उदहारण से समझते है:
एक व्यक्ति त्वचा रोग से पीड़ित है जिसमें उसे तेज खुजली होती है। उस व्यक्ति की पीड़ा खुजली से काम हो जाती है और उसे राहत महसूस होती है।
खुजलाने से उसे अच्छा महसूस हुआ। तो क्या आप इस व्यक्ति की परिस्थिति अपनाना चाहेंगे? जहाँ खुजलाने से राहत महसूस हो?
पीड़ा-खुजलाना-राहत महसूस करना-कोई स्थायी इलाज नहीं
विचार कीजिए क्या आपको कोई साम्य मिला?
यह बिलकुल वैसा ही है कि –
भूख-भोजन से राहत या तृप्ति महसूस होना।
कामवासना-सेक्स से राहत या तृप्ति महसूस होना।
मुझे यकीन है कि हम सभी “खुजली”-मुक्त स्थिति में रहना ज़्यादा पसंद करेंगे!
—
📌सशर्त आनंद।
मनचाहे परिणाम मिले, मनचाही वस्तु मिले तो मैं आनंदी हूँ।
लेकिन ऐसा न हो तो?
जैसे, क्रिकेट मैच चल रहा है, मैं चाहूंगा की भारत मैच जीते। ऐसा होने पर मुझे आनंद होगा, वरना मैं दुःखी हो जाऊंगा।
आनंद सभी जीवों का आधार है। हम वह सब करते है जिससे हमें आनंद मिलने की संभावना है। फिर हमारा आनंद किसी बाहरी घटना पर क्यों आधारित है?
अगर किसी व्यक्ति बीमार है और डॉक्टर कहता है – “मैं तुम्हें दवा दूंगा, अगर टाइप ए का संक्रमण है तो ठीक हो जाओगे, नहीं तो भगवान भरोसे!”
क्या आपको मंजूर होगा?
या आप कोई ऐसा डॉक्टर या दवा ढूंढना चाहेंगे, जो आपके ठीक होने की पूरी गॅरंटी दे

 
YOUTUBE.COM
मन, शरीर और आत्मा – सत्र 2: बंध, मुद्रा, कपालभाति और आनंद का विज्ञान
This is allon-commercial purely compassion based activity.No donation, no strings attached, No promotion of products/ brand or faith.

Our Vision

A vision defines the optimal desired future state; it tells of what you would like to achieve over a longer time.
hacklink grandpashabetBetimgrandpashabet girişjojobetjojobet