
मैंने एक सीधासा सवाल पूछा: क्यों लगभग सभी लोग उनके पैदाइशी धर्म में विश्वास करते हैं? क्या आपके पैदाइशी धर्म के आधार पर कई अलग सत्य हो सकते हैं? विशेष रूप से जब डी विश्वासोमे विरोध है? एक कहता है कि विश्व को भगवान ने बनाया, दूसरा कहता है, नहीं, यह हमेशा से वही था! अनादि अनंत है।

मैंने भी एक बहुत ही स्पष्ट बात काही की –
भक्ति को ताकतवर लोगोने कमजोर लोगों के ऊपर नियंत्रण करने और उन्हें कमजोर बनाए रखने के लिए बनाया था!

तो क्या एक किसान को शोषित किया जा रहा है, शक्तिशाली जमीनदार उसके परिस्थिति का फायदा उठाता है, उसकी बेटी को अपहरण करता है – और क्या उसे कहना चाहिए कि
भगवान है, वह सम्भाल लेगा, वह दोषी को सज़ा देगा? क्या सच मे ऐसा होता है? सामान्य रूप से, एक समय आएगा जब वह अपने अधिकारों के लिए विरोध करेगा और लड़ाई देगा। लेकिन कमजोर लोगोंको अंधे विश्वास में रखना, ये जिन्हे सच में कोई भी विश्वास नहीं है, ऐसे लोगोंको अपनी सत्ता बनाए रखानेके लिए उपयोगी होता है।