आगे के दिनों में कई सारे लोग ज्वाइन करना अपेक्षित है। इस प्रचार का कारण/ पिछेकी स्टोरी बताता हूं|
मैं (पराग) २५ साल से योग, ध्यान शिविर और लोगोंको विविध दिक्कतों में सलाह/ मदद (काउंसलिंग) करते आया हूं।
एक दिन मन में विचार आया, की कितने ही लोग शरीर या मन की पीड़ा से पीड़ित है, और मुझे इनके उपाय पता होते हुए भी, मैं ये शेयर नही कर रहा हूं। जितने लोग सामने आते है उन तक ही ये सीमित रहता है, और मुझे लगा कि, उपाय पता होते हुए भी सबतक ना पहुंचाना ये गलत बात है, गुनाह है।
तब मैने मेरे ऑफिस में, इसे बड़े पैमाने से करनेका विचार रक्खा, और मेरे सभी पार्टनर इस बात के लिए तैयार हुवे, की ऑफिस भी इस कोशिश में सहकार्य करेगा।
पिछला कोर्स सिर्फ इंग्लिश में था, लेकिन मुझे किसीने पूछा, की मैं मेरी मां के लिए भी ये कोर्स चाहता हूं, पर वो तो अंग्रेजी नही समझती, तब ये तय किया की एक हिंदी भी बैच होगी।
मैं पूरी कोशिश करूंगा, लेकिन मेरी हिंदी शायद इतनी अच्छी नहीं हो, या कोई छोटी गलतियां हो, तो इस के पीछे की भावना को ध्यान में रखते हुवे मुझे क्षमा करना!
हफ्ते मैं एक दिन १ घंटा लाइव zoom call पर सेशन होगा. ग्रुप पर कुछ जानकारी दी जाएगी, जो लाइव सेशन के तैयारी में सहायक होगी।