आईएं अब कुछ ऐसे आसनों की जानकारी ले जिससे हमारी रीढ़ की हड्डी स्वस्थ रहती हैं।
1. मत्स्यासन:
मत्स्यासन वैसे तो कहीं भी किया जा सकता है, लेकिन यह पानी में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है, लेकिन इसे योगा मैट पर भी कर सकते हैं। यह पीठ के निचले हिस्से, गर्दन और रीढ़ को स्वस्थ बनाता है। मैं यहाँ मत्स्यासन की एक तस्वीर भी शेर कर रहा हूँ।
2. भुजंगासन:
हमने इस सेशन में भुजंगासन के प्रकार देखें जो न केवल रीढ़ की हड्डी स्वस्थ रखते हैं, बल्कि कब्ज की समस्या के लिए भी फायदेमंद हैं।
हमने अग्निसार और वायुसार की क्रियाएँ की और खासकर डियाबेटिस में अग्निसार कैसे फायदेमंद हैं यह भी जानकारी ली।