दूसरा भाग – आत्म खोज में, हमने कवर किया
– ‘मैं कौन हूं यह जानने का महत्व?’ रिवीजन – सुनील गावस्कर कि कहानी ।
– हमने ये उदाहरण लिया, जहां अकाउंट नंबर का एक आखिरी नंबर पक्का न होने पर भी हम पैसे जमा करने से मना कर देते है। और हमने सवाल किया यदि आप एक महीने की कमाई के साथ जोखिम नहीं ले सकते, क्योंकि खाता क्रमांक निश्चित नहीं है, तो हम पूरी जिंदगी कैसे बिता सकते हैं ‘ये स्पष्टतासे जाने बिना कि ‘मैं कौन हूं”
क्या संतोष जूस से मिलता है या प्यास से?
मैं आपको आपका पसंदीदा जूस 2 गिलास भरकर देता हूँ। और वह खत्म होने पर एक और गिलास आगे करू. अब जूस पीते समय आपके संतोष या आनंद का स्तर क्या होगा?
वहीं, कोई व्यक्ति तपती धूप में 10 किलोमीटर चलकर आया है। प्यासा और पसीने से लथपथ उसने आपको आपका सामान थमाया और आपने उसे भी 1 गिलास जूस दिया। इस व्यक्ति के संतोष या आनंद का स्तर क्या होगा?
क्या संतोष का कारण जूस था या यह व्यक्ति की परिस्थिति/ अवस्था पर आधारित है?
पर आप कहोगे कि,
मैं अपनी कोई जरूरत पूरी कर देता हूँ, तो क्या वह संतोष या आनंद नहीं हुआ?
आइए एक उदाहरण से समझते है –
आपके हाथ पर खुजली हो रही है और आप खुदकों खुजलाने से रोक नहीं सकते। आपको खुजलाने से तुरंत सुकून महसूस होता है, समाधान मिलता है। अब सोचिए की कोई बच्चा है जिसे त्वचा रोग है और खुजलाने से उसे अच्छा महसूस होता है।
अब यदि खुजलाने से समाधान मिलता है तो क्या आप चाहेंगे कि उस बच्चे की तरह आपको भी त्वचा रोग हो जाए?
बिलकुल नहीं! तो मेरा कहना ये है की,
जरूरत पूरी करने से आपको अच्छा महसूस हो सकता है लेकिन जरूरत ही न हो या जरूरतों से मुक्ति मिले, ये निश्चित ही बेहतर है!
किसी वस्तु की पहचान हम उसके गुणों से करते हैं। जैसे, हम सोने की पहचान उसके रंग और चमक से करते है। ऐसे ही, हम कुछ विशेष स्वाद, सुगंध आदि पहचानते हैं।हम कोई वस्तु देखते है और उसके गुणों से हम उसका अनुभव लेते है। जैसे कि, गुलाब के सुगंध का अनुभव।
इसे आइसक्रीम के उदाहरण से समझते है –
हम आइसक्रीम टेस्ट करते है यानि उसके गुणों का अनुभव करते हैं। जो हैं – ठंडी, मीठी और जो भी फ्लेवर आपने चुना होगा, उसका स्वाद। और इससे आप आनंद महसूस करते हैं।
अब सवाल यह है कि ठंडा, मीठा आदि आइसक्रीम के गुण हैं। क्या आनंद भी आइसक्रीम का गुण है?
आपको एक आइसक्रीम कप दिया जाता है, और आप इसका आनंद लेते हैं। अगले कप से भी आपको आनंद आता है लेकिन उसके बाद का कप सिर्फ ठीक लगता है। कुछ और कप आइसक्रीम के बाद तो आप खुद ही कहेंगे की ‘बस अब मुझसे ये नहीं हो सकता।’ आप शायद यहाँ तक कह दे कि, “मुझे मिर्च दे दीजिए लेकिन आइसक्रीम नहीं! फिर भी आपको इसके लिए मजबूर किया जाए तो अब यह एक पीड़ादायी अनुभव होगा!
लेकिन.
आप अब भी आइसक्रीम पहचान सकते है, क्योंकि उसीसे तो आप कह पाए कि “मुझे आइस क्रीम नहीं चाहिए!”
आप आइसक्रीम को पहचान सकते थे क्योंकि यह ठंडी, मीठी और विशिस्ट फ्लेवर वाली थी। लेकिन अब आपको आनंद का अनुभव नहीं मिल रहा है। तो शायद जैसे ठंडक, मीठापन, फ्लेवर आदि आइसक्रीम के वास्तविक गुण थे, वैसे आनंद नहीं था! अर्थात, आनंद का गुण हर अवस्था पर नहीं था।
यदि आप गुलाब की सुगंध का अनुभव करना चाहते हैं, तो ढेर सारा सोना, पैसा आदि प्राप्त करने से यह नहीं मिलेगा। आपको उसी सुगंध की वस्तु का अनुभव करना होगा। यदि आपको नीले रंग का अनुभव करना है तो आपको किसी ऐसी वस्तु का अनुभव करना होगा जिसका रंग नीला हो।
इसी प्रकार, यदि आपको आनंद का अनुभव करना है, तो आपको उस वस्तु का अनुभव करना होगा जिसका गुण ही आनंद है! (और वह है आपकी आत्मा। सिर्फ मैं कह रहा हूँ इसलिए मत मानिए। आप इसके बारे में जाने, समझे और खुद अनुभव करें।)