अध्याय 6.6

सेशन 6 – लाइव
 
 
📌 रीढ़ के हड्डी की इंजीनियरिंग
 
मैंने अपने कंप्यूटर के लिए बहुत अच्छा माउस खरीदा। यह वाइर वाला माउस है, और मैं इसे एक अच्छे बॉक्स में रखता हूँ। लेकिन माऊस की वाइर कभी कभी ड्रावर में फँस जाती हैं। हालांकि मैं माऊस को ध्यान से इस्तेमाल कर रहा हूँ फिर भी माऊस ठीक से काम नहीं कर रहा और उसके बटन में भी दिक्कत हो रही हैं। तो *समस्या माऊस में है या इसकी वाइर ठीक से नहीं रखी गई यह समस्या है?*
 
हमारी रीढ़ की हड्डी इंजीनियरिंग की एक उत्कृष्ट कृति है। इसका डिज़ाइन ऐसा है की हम इसे आराम से मोड सकते है। इसी से हमारे शरीर की पूरी वाइरिंग हमारे दिमाग से जुड़ती हैं।
 
आपकी कार का दरवाजा मजबूत है लेकिन अगर आप कार का दरवाजा खोलते हैं और दरवाजे पर ही पूरा वजन डालते हैं तो क्या होगा? लंबे समय तक इसपर वजन डालने से आज न कल यह ठीक से काम नहीं करेगा और समस्या पैदा होगी।
 
हमारी रीढ़ की हड्डी का भी हाल कुछ ऐसा ही है! *रीढ़ की हड्डी मजबूत और फ्लैक्सिब्ल है* और इसे स्वस्थ रखने के लिए सही योगासन करने चाहिए। लेकिन जब हम सोफ़े पर बैठते है या किसी भी ऐसी स्थिति में बैठते है जब रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है तो कुछ समय बाद समस्या पैदा होती ही हैं। जैसे कि – बहुत ज्यादा दर्द होना, कुछ महसूस न होना, नंब होना आदि।”
“आईएं अब कुछ ऐसे आसनों की जानकारी ले जिससे हमारी रीढ़ की हड्डी स्वस्थ रहती हैं।
 
 
1️⃣. मत्स्यासन:
मत्स्यासन वैसे तो कहीं भी किया जा सकता है, लेकिन यह पानी में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है, लेकिन इसे योगा मैट पर भी कर सकते हैं। यह पीठ के निचले हिस्से, गर्दन और रीढ़ को स्वस्थ बनाता है। मैं यहाँ मत्स्यासन की एक तस्वीर भी शेर कर रहा हूँ।
 
 
2️⃣. भुजंगासन:
हमने इस सेशन में भुजंगासन के प्रकार देखें जो न केवल रीढ़ की हड्डी स्वस्थ रखते हैं, बल्कि *कब्ज की समस्या* के लिए भी फायदेमंद हैं।
 
 
हमने अग्निसार और वायुसार की क्रियाएँ की और खासकर *डियाबेटिस* में अग्निसार कैसे फायदेमंद हैं यह भी जानकारी ली।”
📍आइए अब पेट कम करने के लिए एक बेहतरीन व्यायाम की जानकारी लें
 
📍 अपनी योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
📍 दोनों हाथों से पेट और नाभि पर दबाव डालें। (नीचे की ओर दबाएँ)
📍 अब दबाव कायम रखते हुए सांस लें और छोड़ें।
 
यह एक साधारण व्यायाम लग सकता है, लेकिन यह हमारे शरीर के सोलर प्लेक्सस में गर्मी पैदा करता है जो फॅट कम करने में मदद करता है।”
📌 आत्म-खोज धारा में
– पदार्थ का स्थायित्व – सभी प्रकार के पदार्थों में बदलाव आता है, लेकिन उसमें स्थायित्व हैं। जैसे कि, किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके शरीर को जला दिया जाए तो उस शरीर के हर कण का हिसाब मैं दे सकता हूँ। एक भी कण कम या ज़्यादा न होकर, हर कण का परिवर्तन राख, कार्बन डाइऑक्साइड आदि में हुआ हैं।
 
📌वैज्ञानिक सोच
मैं यह तर्क सुनता रहता हूं –
📍विज्ञान में चेतना/आत्मा को स्थान नहीं है।
📍 यह अजीब तर्क है क्योंकि मैंने विज्ञान में, चेतना का अस्तित्व नहीं है, यह साबित होते नहीं देखा।
📍 इस चेतना पदार्थ के विषय में वैज्ञानिकों की समर्थन/विपक्ष दोनों ओर से *राय* है।”
अनेक वैज्ञानिक सिद्धांत
📍परिकल्पना के स्तर पर हैं
 
📌परिकल्पना क्या है – कुछ संभावना – ऐसा विचार जो तर्कसंगत हो, या तर्क की कसौटी पर खरा उतरे। यह पूरी तरह से अतार्किक नहीं हो सकता। (इसे परिकल्पना नहीं कहा जा सकता कि ‘मैसेज 100 लोगों को फॉरवर्ड करें नहीं तो आप बीमार पड़ जाएंगे’, यह अतार्किक हैं।)
 
मेरे छात्राकाल में, पृथ्वी के निर्माण की दो परिकल्पनाएं बताई गई थी। एक विचार यह था कि सूर्य का चक्कर लगनेवाले ग्रह सूर्य के टूटे हुए हिस्से हैं। दूसरा था, 2-तारों का सिद्धांत, जिसके अनुसार दूसरा तारा सूर्य के पास से गुजर रहा था और उसके गुरुत्वाकर्षण से सूर्य का कुछ भाग खींचा गया।
 
प्रकाश के बारे में कुछ सिद्धांत हैं – लेकिन वे मुश्किल से इसके व्यवहार की व्याख्या कर पाते हैं – इसका मतलब है कि
📍*शोध हो रहा है और उसके अनुसार परिणाम भी बदलते रहेंगे। इसका कोई एक सही उत्तर नहीं हैं।*
 
📌आप विज्ञान का इतिहास देखें तो – सच बदलता ही रहता हैं ! जैसे कि energy/ mass/ momentum/ time /space आदि के सिद्धांत।”
“घटना से पहले के कुछ कारण – परिणाम उत्पन्न करते है।
📌अब एक गर्भवती महिला का उदाहरण लीजिए जिसका बच्चा डेलीवेरी के दौरान मर जाता है।
अब कारण है – गर्भाशय में क्या समस्या थी – गर्भनाल बच्चे की गर्दन में कैसे उलझ गई आदि।
लेकिन मेरा प्रश्न है कि – उस jजीव का जन्म उसी गर्भ से क्यों हुआ?
कोई कारण तो होना ही चाहिए – अतीत में – अर्थात जन्म से पहले।
📌*यानि जन्म से पहले भी अस्तित्व था*
मैं मानता हूँ कि पुनर्जन्म के समर्थन में यह तर्कशुद्ध विचार हैं। “
 
YOUTUBE.COM
मन, शरीर और आत्मा – सेशन 6: रीढ़ के हड्डी का स्वास्थ्य | वैज्ञानिक दृष्टि और चेतना
This is allon-commercial purely compassion based activity.No donation, no strings attached, No promotion of products/ brand or faith.

Our Vision

A vision defines the optimal desired future state; it tells of what you would like to achieve over a longer time.
hacklink grandpashabetBetimgrandpashabet girişjojobetjojobet