
वास्तविक दृढ़ श्रद्धा/ विश्वास, अंधेपन से विश्वास करके नहीं आता है। यह आता है जब आपके पास कई सारे प्रश्न और संदेह हैं, फिर सभी प्रश्न और संदेह का विश्वसनीय रूप से जवाब मिल जाता है – अब आपको यकीन हो जाता है। उसके बाद फिर आप वास्तविक अनुभव करते हैं – अपने भीतर का वास्तविक आनंद पाते हैं, तो यकीन दृढ़ सम्पूर्ण हो जाता है।

मैंने एक उदाहरण दिया – स्कूल में एक लड़का अपनी घड़ी खो देता है। उसको पता है कि वहां केवल 4 लड़के थे, जिनमें से कोई भी इसे ले सकता था। उसने यह तर्क किया, एक तो समृद्ध है, दूसरा- उसकी घड़ी की बिल्कुल समान घड़ी है, और तीसरा अच्छे परिवार का हैं। तो फिर यह होना चाहिए कि 4 वें लड़के ने ले लिया! लेकिन यह अब भी 100% पक्की तरीके से नहीं है। लेकिन अगर उसने वाकई उस लड़के को घड़ी लेते हुए और उसे अपनी बैग में डालते हुए देखा होता (प्रत्यक्ष अनुभव) तो यह विश्वास, निश्चय पूर्ण होता!
अपने तर्क/ सोच को जिंदा रखना, और सच्चाई को खोजना – और उसके बाद उस सच्चाई का प्रत्यक्ष अनुभव करना, यह एकमेव मार्ग है, वास्तविक और स्थायी आनंद प्राप्त करनेका। सच्ची आध्यात्मिक ऊँचाइयों तक पहुँचने का यह एकमात्र तरीका है।