अनेक वैज्ञानिक सिद्धांत परिकल्पना के स्तर पर हैं
परिकल्पना क्या है – कुछ संभावना – ऐसा विचार जो तर्कसंगत हो, या तर्क की कसौटी पर खरा उतरे। यह पूरी तरह से अतार्किक नहीं हो सकता। (इसे परिकल्पना नहीं कहा जा सकता कि ‘मैसेज 100 लोगों को फॉरवर्ड करें नहीं तो आप बीमार पड़ जाएंगे’, यह अतार्किक हैं।)
मेरे छात्राकाल में, पृथ्वी के निर्माण की दो परिकल्पनाएं बताई गई थी। एक विचार यह था कि सूर्य का चक्कर लगनेवाले ग्रह सूर्य के टूटे हुए हिस्से हैं। दूसरा था, 2-तारों का सिद्धांत, जिसके अनुसार दूसरा तारा सूर्य के पास से गुजर रहा था और उसके गुरुत्वाकर्षण से सूर्य का कुछ भाग खींचा गया।
प्रकाश के बारे में कुछ सिद्धांत हैं – लेकिन वे मुश्किल से इसके व्यवहार की व्याख्या कर पाते हैं – इसका मतलब है कि शोध हो रहा है और उसके अनुसार परिणाम भी बदलते रहेंगे। इसका कोई एक सही उत्तर नहीं हैं।
आप विज्ञान का इतिहास देखें तो – सच बदलता ही रहता हैं ! जैसे कि energy/ mass/ momentum/ time /space आदि के सिद्धांत।