इसकी शुरुआत हमेशा बायी नासिका (चंद्र नाड़ी) से करें। इसका एक क्रम-चक्र कुछ इसप्रकार पुरा होता है –
1. बायी नासिका से सांस अंदर ले।
2. दायी नासिका से सांस छोड़े।
3. दायीं नासिका से सांस अंदर ले।
4. बायी नासिका से सांस छोड़े।
अनुलोम विलोम की क्रिया आप 3, 5, 7 या उससे ज्यादा बार भी कर सकते है लेकिन विषम संख्या में ही करें।
कपालभाति मात्र बताए गए प्रमाणों से ज्यादा न करें।
विडियो में ब्लड प्रैशर के अनुसार कपालभाति में बदलाव, इस विषय पर बताया गया है।
(अस्वीकरण : चूंकि आप लोग हमारे सामने नहीं है इसलिए आप सारी क्रियाएँ सही तरीके से कर रहे है या नहीं, इसका अनुमान हम नहीं लगा सकते है। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें होने पर कोई भी क्रिया करने से पहले डॉक्टर/ विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। गलत क्रियाएँ करने से या स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिए बिना क्रियाओं से होनेवाले नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।)