इस कोर्स की दो धाराएँ होंगी:
धारा एक – योग
धारा दो – तार्किकता से आत्म-खोज या अध्यात्म
धारा एक – योग के अंतर्गत निम्न विषय शामिल हैं। (कृपया ध्यान दें कि इन विषयों में काफी उपविषय शामिल है और यह केवल सारांश है, संपूर्ण सूचि नहीं।)
धारा एक – योग
1. योग – अर्थ और लक्ष्य
2. अष्टांग योग – 8 अंगों की संक्षिप्त व्याख्या
3. आसनों के सही स्वरुप
4. ओमकार
5. योग और चक्र (मूलभूत)
6. नाड़ी की पहचान और उपयोगिता
7. सूक्ष्म योग
8. शुद्धि क्रियाएँ
9. श्वसन की मूलभूत जानकारी
10. आसन
11. नाड़ी-शोधन – अनुलोम-विलोम
12. प्राणायाम की शक्ति/उपयोगिता
13. कपालभाति
14. श्वसन से संबंधित शुद्धि क्रियाएँ
15. पाचन से संबंधित शुद्धि क्रियाएँ
16. नेति-नस्य
17. बंध
18. यम – नियम – दिनचर्या, खान-पान और सोने की आदतें, स्नान, उपवास आदि के नियम
19. आहार के मौलिक सिद्धांत: कोओपरेटिव आहार!
20. धारणा
21. विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मुद्राएँ
22. विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशिष्ट योग
23. मधुमेह के लिए योग
24. योग और हाइपरटेंशन (रक्तचाप/बीपी)
25. त्राटक – बिंदु, ज्योति और चक्र त्राटक
26. वजन घटाने या नियंत्रित करने के लिए आसन या क्रियाएँ
27. योग में समाधि की संक्षिप्त जानकारी
28. योग निद्रा (नींद) – मूलभूत जानकारी
29. योग में समाधि क्या है? (यह विषय कोर्स के धारा दो – अध्यात्म और अडवांस कोर्स में होगा।)
30. एक्यूप्रेशर की संक्षिप्त जानकारी – उपयोग और सीमाएँ
31. रीढ़ और योग – आसन और मुद्रा सुधार
32. शवासन
33. श्वसन की अनुकूलन तकनीकें (जैसे, कपालभाति)
34. भ्रामरी की अनुकूलन तकनीकें (यह विषय इस कोर्स में शामिल किया जाएगा या नहीं, यह निश्चित नहीं है।)
35. धारणाओं में विविधताएं और अनुकूलन
यह सूचि पढ़कर आपके मन में प्रश्न उठ सकता है कि तनाव, चिंता आदि से मुक्ति, निजी संबंधों में सुधार आदि विषयों का उल्लेख यहा नहीं है। यह सभी विषय कोर्स की दूसरी धारा – अध्यात्म में विषय शामिल हैं।
कृपया ध्यान दें कि यह सूची केवल प्राथमिक कोर्स की है। हम अडवांस कोर्स में इन विषयों को विस्तार से जानेंगे।