सबसे प्रसिद्ध और प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों में से एक, स्टीफन हॉकिंग का एक उद्धरण है –
“मानव मस्तिष्क एक कंप्यूटर की तरह है। जब इसके अंग काम करना बंद कर देंगे तब यह भी काम करना बंद कर देगा। बंद पड़े कम्प्युटर के लिए स्वर्ग-नर्क नहीं होता, यह धारणाएँ उन लोगों के लिए बनाई हुई परिकथा है जिन्हें मृत्यु से डर लगता है। “” – स्टीफन हॉकिंग यह एक महान वैज्ञानिक का कथन है लेकिन, क्या उनसे कोई महत्वपूर्ण बात चूक गई? हम कोर्स में आगे बढ़ते हुए इस उद्धरण को चुनौती देंगे।” “ये विचार आप में से शायद ही किसी के मन में आए होंगे लेकिन मैं मानता हूँ कि ये तार्किक हैं। (उपरोक्त प्रश्नों पर गहरा विचार करें और तब ही नीचे दिए प्रश्न पर बढ़े)
इस सेशन से पहले की कहानियाँ और चर्चाएँ: क्या मैं सिर्फ एक मशीन हूं? यहाँ आप इस विषय पर गहराई से सोचें इसलिए कुछ तर्क दूंगा।
नहीं! क्योंकि, मुझमें निर्णय लेने की क्षमता है.. कंप्यूटर और रोबोट में भी यह क्षमता होती है!
मेरी पसंद-नापसंद हैं। मशीन को भी प्राथमिकताओं के अनुसार प्रोग्राम किया जा सकता है।
जब शरीर नष्ट हो जाता है, तो कोई जीवन नहीं रहता – इसलिए यह केवल हार्डवेयर के अलावा कुछ नहीं है! (यह मेरे विचार नहीं है लेकिन ‘हमारा अस्तित्व क्या है’ की चर्चा के लिए इन प्रश्नों पर विचार करने से दृढ़ विश्वास होता है।)