अध्याय 8.1

भक्ति मार्ग – फंदे और खतरे!
 
 
तुम सबसे प्रचलित मार्ग को देखोगे जो सभी जगह – दुनिया भर में, तो वहाँ श्रद्धा का मार्ग दिखाई देता है – सिर्फ विश्वास रखो! सवाल नहीं करो!!
 
मुझे पता है कि हम में से बहुत से लोग भक्ति मार्ग में विश्वास करते होंगे – लेकिन कृपया बिना पूरी तरह से हमारा तर्क पढ़े बिना इससे व्यथित न हो।
 
अंधा विश्वास – चाहे वो आध्यात्मिक/ धार्मिक विश्वास हो, या राजनीतिक विचारधारा हो, या अपने करीबी रिश्तों पर हो – यह वास्तव में खतरनाक होता है।
 
अंध विश्वास – अंधा बनाता है, आपकी आंखों को बंद कर देता है, और तर्क देखना बंद कर देता है।
सोचो, अगर किसी विश्वास/ विचार धारा ने लोगों को दूसरों को जानसे मारने के लिए कहा – और वो लोग सच्चे श्रद्धालु हैं – तो वे बस वैसा ही करेंगे। वे मारेंगे, और यह करते समय अपनी जान भी देंगे। क्या वे गलत हैं? वे अपनी जान देने के लिए तैयार होने जितनी उच्चतम भक्ति कर रहे हैं!
अगर उन्हें श्रद्धा के बारे में न सिखाया जाता – तो वे सवाल क्यों और कैसे करेंगे!
 
तुम कह सकते हो – लेकिन हमें तो केवल सही चीज़ों पर ही विश्वास करना चाहिए! … लेकिन तुम कैसे जान सकते हो कि कुछ सही है? तुम्हें यह तय करने की क्षमता होनी चाहिए कि क्या सही है और क्या गलत है! उसके लिए आपके तर्क/ विचार को सक्रिय होने की आवश्यकता है। अंधा विश्वास आपको तर्क देखने से रोक देता है। यह ऐसा ही है जैसे भावनात्मक आसक्ति – जैसे अंधा प्यार हो तो आप को कुछ भी गलत नहीं देखता हैं जिसके लिए आप अंधे प्यार में हैं।
 
मैंने एक सीधासा सवाल पूछा: क्यों लगभग सभी लोग उनके पैदाइशी धर्म में विश्वास करते हैं? क्या आपके पैदाइशी धर्म के आधार पर कई अलग सत्य हो सकते हैं? विशेष रूप से जब डी विश्वासोमे विरोध है? एक कहता है कि विश्व को भगवान ने बनाया, दूसरा कहता है, नहीं, यह हमेशा से वही था! अनादि अनंत है।

मैंने भी एक बहुत ही स्पष्ट बात काही की – भक्ति को ताकतवर लोगोने कमजोर लोगों के ऊपर नियंत्रण करने और उन्हें कमजोर बनाए रखने के लिए बनाया था!
तो क्या एक किसान को शोषित किया जा रहा है, शक्तिशाली जमीनदार उसके परिस्थिति का फायदा उठाता है, उसकी बेटी को अपहरण करता है – और क्या उसे कहना चाहिए कि भगवान है, वह सम्भाल लेगा, वह दोषी को सज़ा देगा? क्या सच मे ऐसा होता है? सामान्य रूप से, एक समय आएगा जब वह अपने अधिकारों के लिए विरोध करेगा और लड़ाई देगा। लेकिन कमजोर लोगोंको अंधे विश्वास में रखना, ये जिन्हे सच में कोई भी विश्वास नहीं है, ऐसे लोगोंको अपनी सत्ता बनाए रखानेके लिए उपयोगी होता है।
 
वास्तविक दृढ़ श्रद्धा/ विश्वास, अंधेपन से विश्वास करके नहीं आता है। यह आता है जब आपके पास कई सारे प्रश्न और संदेह हैं, फिर सभी प्रश्न और संदेह का विश्वसनीय रूप से जवाब मिल जाता है – अब आपको यकीन हो जाता है। उसके बाद फिर आप वास्तविक अनुभव करते हैं – अपने भीतर का वास्तविक आनंद पाते हैं, तो यकीन दृढ़ सम्पूर्ण हो जाता है।
 
मैंने एक उदाहरण दिया – स्कूल में एक लड़का अपनी घड़ी खो देता है। उसको पता है कि वहां केवल 4 लड़के थे, जिनमें से कोई भी इसे ले सकता था। उसने यह तर्क किया, एक तो समृद्ध है, दूसरा- उसकी घड़ी की बिल्कुल समान घड़ी है, और तीसरा अच्छे परिवार का हैं। तो फिर यह होना चाहिए कि 4 वें लड़के ने ले लिया! लेकिन यह अब भी 100% पक्की तरीके से नहीं है। लेकिन अगर उसने वाकई उस लड़के को घड़ी लेते हुए और उसे अपनी बैग में डालते हुए देखा होता (प्रत्यक्ष अनुभव) तो यह विश्वास, निश्चय पूर्ण होता!
 
अपने तर्क/ सोच को जिंदा रखना, और सच्चाई को खोजना – और उसके बाद उस सच्चाई का प्रत्यक्ष अनुभव करना, यह एकमेव मार्ग है, वास्तविक और स्थायी आनंद प्राप्त करनेका। सच्ची आध्यात्मिक ऊँचाइयों तक पहुँचने का यह एकमात्र तरीका है।
This is allon-commercial purely compassion based activity.No donation, no strings attached, No promotion of products/ brand or faith.

Our Vision

A vision defines the optimal desired future state; it tells of what you would like to achieve over a longer time.
hacklink grandpashabetBetimgrandpashabet girişjojobetjojobet