रीढ़ के हड्डी की इंजीनियरिंग
मैंने अपने कंप्यूटर के लिए बहुत अच्छा माउस खरीदा। यह वाइर वाला माउस है, और मैं इसे एक अच्छे बॉक्स में रखता हूँ। लेकिन माऊस की वाइर कभी कभी ड्रावर में फँस जाती हैं। हालांकि मैं माऊस को ध्यान से इस्तेमाल कर रहा हूँ फिर भी माऊस ठीक से काम नहीं कर रहा और उसके बटन में भी दिक्कत हो रही हैं। तो समस्या माऊस में है या इसकी वाइर ठीक से नहीं रखी गई यह समस्या है? हमारी रीढ़ की हड्डी इंजीनियरिंग की एक उत्कृष्ट कृति है। इसका डिज़ाइन ऐसा है की हम इसे आराम से मोड सकते है। इसी से हमारे शरीर की पूरी वाइरिंग हमारे दिमाग से जुड़ती हैं।
आपकी कार का दरवाजा मजबूत है लेकिन अगर आप कार का दरवाजा खोलते हैं और दरवाजे पर ही पूरा वजन डालते हैं तो क्या होगा? लंबे समय तक इसपर वजन डालने से आज न कल यह ठीक से काम नहीं करेगा और समस्या पैदा होगी। हमारी रीढ़ की हड्डी का भी हाल कुछ ऐसा ही है!
रीढ़ की हड्डी मजबूत और फ्लैक्सिब्ल है और इसे स्वस्थ रखने के लिए सही योगासन करने चाहिए। लेकिन जब हम सोफ़े पर बैठते है या किसी भी ऐसी स्थिति में बैठते है जब रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है तो कुछ समय बाद समस्या पैदा होती ही हैं। जैसे कि – बहुत ज्यादा दर्द होना, कुछ महसूस न होना, नंब होना आदि।