2 साल के लापता बच्चे की कहानी!!
मैं लगभग 5 साल बाद अपने दोस्त के घर गया। मैं उससे और उसकी पत्नी से मिला। चाय पीते-पीते हम पुरानी यादें ताज़ा कर रहे थे। तभी मैंने उससे पूछा, “अरे! तुम्हारा वह प्यारा सा 2 साल का बच्चा कहा हैं?” दोस्त ने जवाब दिया कि, “यह जो तुम्हारी बगल में बैठा है वहीं तो है! अब वो सात साल को हो गया है और स्कूल में भी जाता हैं।”
इसपर मैंने प्रतिक्रिया दी कि, “यह स्मार्ट बच्चा! ओह! लेकिन वह 2 साल का बच्चा कितना प्यारा और मासूम था। अब वो नहीं रहा।” मेरी आँखें भर आई और मैंने सांत्वना देते हुए कहा कि, “जानकर बड़ा दुःख हुआ। मैं तुम्हारे दुःख में शामिल हूँ।”
यह सुनते ही मेरा दोस्त और उसकी पत्नी क्रोधित हुए और मुझसे कहने लगे कि, “यह तुम क्या कह रहे हो? तुम्हारी बगल में जो बैठा है यह वहीं बच्चा है! तुम क्या अटपटी बातें कर रहे हो!”
मैं उनके क्रोध को समझ नहीं पाया और अपने दोस्त के कंधे पर हाथ रख उससे कहने लगा, “इतने प्यारे बच्चे का इस तरह चले जाना सचमुच दुःखदायी है, मैं तुम्हारा दुःख समझ सकता हूँ। लेकिन ऐसी घटना के बाद तुमने अपने मित्र को बताना भी जरूरी नहीं समझा?”
अब दोस्त और उसकी पत्नी बहुत ही क्रोधित हो गए। मेरे दोस्त ने अपने कंधे पर रखा मेरा हाथ हटा दिया और मुझसे घर से निकाल दिया। मैंने फिर एक बार उसे समझाना चाहा, “मैं समझ सकता हूँ कि तुम किस दर्द से गुजर रहे हो। वह बच्चा तुम्हें कितने प्यार से ‘मम्मी-पापा’ कहकर पुकारता था। यह सचमुच बहुत ही पीड़ादायी हैं।” अब उन्होने मुझे धक्के मारकर घर से बाहर कर दिया। कितनी अजीब बात हैं, लोग हकीकत से दूर भागते हैं। 