मैं यह मानकर आगे बढ़ रहा हूँ कि आप सूक्ष्म योग स्वयं करेंगे।
हमने भ्रामरी के बारे में विस्तार से जाना भस्त्र भस्त्रा उज्जाई का परिचय लिया। यह अधिक तीव्रता से और लंबे समय तक की जाने वाली उज्जई है – पूरी तरह से ऊर्जावान – गर्मी पैदा करती है, और श्वसन संबंधित बीमारियों में उपयोगी है।
योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, हमारी क्रियाओं के साथ मन का शामिल होना आवश्यक है। तो भ्रामरी करते समय आपका
पूरा ध्यान हृदय पर रखे।कल्पना कीजिए – आपका हृदय अष्टदल कमल के समान है। यह कमल – हृदय मेरे लापरवाही के कारण मुरझाया हुआ है। जैसे ही हम भ्रामरी शुरू करते हैं (कान/आँखें बंद करके और मुद्रा में, जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं) हम कल्पना करते हैं कि भ्रमर के गुंजन का कंपन महसूस करके कमल खिल राहा है।
भ्रामरी 3 – 5 -7 – ज़्यादा से ज़्यादा 21 बार ही करें*। इस सेशन में हमने इसे 5 बार किया है। अंत तक (लगभग चौथी-पांचवीं बार) आपका हृदय आनंद से भर जाता है। आपके प्रत्येक अंग, कोशिका में जीवन होता है, और ध्यान केंद्रित करने से – *हृदय आनंद से भर जाता है!* यह भ्रामरी का महत्वपूर्ण भाग है।
लाभ: भ्रामरी सामान्यतः मानसिक शांति के लिए उपयोगी है, लेकिन हृदय के स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम है। उच्च रक्तचाप (हाइपर टेंशन) की स्थिति में सुधार (और कुछ मामलों में इलाज) के लिए भ्रामरी बहुत उपयोगी है।