अध्याय 3.6

सेशन 3 – लाइव
 
 
इस सत्र का सारांश:
1️⃣1️⃣ योग धारा के विषय:
– 1.सूक्ष्म योग
2.ब्रम्ह मुद्रा
3.उज्जयी- 3 प्रकार
4.शीतली/शीतकारी
2️⃣ कपालभाति – नियमित अभ्यास। मध्य और उर्ध्व (मध्य और ऊपरी) उज्जई का परिचय, छाती और ऊपरी श्वसन पथ/साइनस, खांसी की समस्याओं पर प्रभाव।
3️⃣ दुनिया1 घंटे पहले बनी है, हाँ या नहीं? अस्तित्व पर चर्चा! यदि आप सहमत नहीं है तो सिद्ध कीजिए।
सत्र से पहले ग्रुप पर हुई चर्चा:
📌 मैं कौन हूं? इस पर प्रश्न और विचार –
क्या मेरा नाम ही मैं हूँ? मैं इसी से जाना जाता हूं?
क्या मैं शरीर हूँ?
या मैं यह मन या हृदय या भावना हूँ?
या केवल दिमाग मैं हूं, और बाकी शरीर केवल एक मशीन है?
या – क्या मैं सिर्फ एक रोबोट हूं? जब मशीन की एक्सपैरी डेट आती है तो “”मैं”” समाप्त हो जाता है!”
📌मेरा अस्तित्व क्या है? क्या यह सच है?
आइए इसके उत्तर की संभावनाओं पर विचार करें-“
“मैंने सपना देखा।
सपने में एक पूरी दुनिया थी।
नींद खुलने पर पता चला कि यह ते केवल एक सपना था!
लेकिन, क्या उससे पहले मुझे पता था कि यह केवल सपना है?
मैं कैसे यकीन करू कि अब भी मैं केवल सपने नहीं देख रहा?
क्या होगा अगर मैं किसी और के सपने का केवल एक हिस्सा हूँ और वह जाग जाए? क्या मेरा अस्तित्व समाप्त हो जाएगा?
क्या यह संभावना हो सकती है?”
📌दूसरा उदाहरण देखते है –
मैंने आईना देखा। उसमें मुझे मेरा अपना और आसपास की सारी वस्तुओं का प्रतिबिंब नज़र आ रहा है।
मैं कैसे जान सकता हूँ कि प्रतिबिंब आभासी है? शायद मैं प्रतिबिंब हूँ और प्रतिबिंब ही वास्तव है?
वैसे भी, मेरा अपने पर नियंत्रण भी बहुत कम है।
क्या हमारे विचारों का भी भौतिक प्रतिबिंब होता है?”
“चूंकि चर्चा अस्तित्व कि हो रही है, हम’क्या हमारा अस्तित्व है? मैं कौन हूँ?’ जैसे गहरें प्रश्नों पर विचार कर रहे है; हम सभी किसी बड़ी रहस्य के खुलासे के इंतेजार में है।
तो अब मैं एक बड़े रहस्य का खुलासा करने जा रहा हूँ। हो सकता है आपको यह विचार सनकी लगे इसलिए आप बेझिझक इस विचार को चुनौती दें।
इस खुलासे से आपके मन में जो भी भावनाएं आए, मैं चाहूँगा कि आप इस चर्चा में हिस्सा ले।
(यह कैसे होगा? सत्र के दूसरे भाग में चर्चा से।)”
📌तो यह है बड़ा खुलासा…
आप यकीन करें या न करें,
यह दुनिया, पूरा ब्रम्हाण्ड एक घंटे पहले निर्माण हुआ है।
इससे पहले किसी का अस्तित्व नहीं था, सबकुछ एक घंटे पहले निर्मित हुआ है।
क्या आपको यह विचार सनकी लग रहा है? तो इस पर जरूर विचार कीजिए और अगले सत्र में इसका खंडन कीजिए। मुझे इसपर यकीन है तो मैं इस विचार का बचाव करने का प्रयत्न करूंगा।
(मैं मानता हूँ कि यह विचार सनकी है। लेकिन मैं आश्वासन देता हूँ कि इस अभ्यास से कुछ महत्त्वपूर्ण बातें सामने आएँगी इसलिए कृपया इस एक्टिविटी को निष्ठा से पूरा करने की कोशिश करें।)

एक्टिविटी यह है कि, मैं मानता हूँ दुनिया का निर्माण एक घंटे पहले हुआ है। इसपर विचार करें और इस विचार का खंडन करने का प्रयत्न करें। मैं आपके विचार जानने के लिए उत्सुक हूँ।

 
 
YOUTUBE.COM
मन, शरीर और आत्मा – सेशन 3: ब्रम्हमुद्रा, उज्जयी – 3 प्रकार, शीतली/शीतकारी, स्वयं का अस्तित्व
This is allon-commercial purely compassion based activity.No donation, no strings attached, No promotion of products/ brand or faith.

Our Vision

A vision defines the optimal desired future state; it tells of what you would like to achieve over a longer time.
hacklink grandpashabetBetimgrandpashabet girişjojobetjojobet