अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण अभ्यास, मैं चाहता हूं कि सभी इस विषय को समझे और इस पर गहराई से विचार मंथन करें, क्योंकि इस अभ्यास से हम “स्व” के एक महत्त्वपूर्ण गुण को समझेंगे।
मैं कह रहा हू कि दुनिया का निर्माण 1 घंटे पहले हुआ है और अगर आप यह बात नहीं मानते तो मुझे गलत सिद्ध कीजिए!
इसपर आप में से कईयों ने तार्किक उत्तर दिए जो मैं यहाँ शेयर कर रहा हूँ।
यह सेशन 3 है, जिसका मतलब है की दो सेशन हो चुके हे|
उत्तर कुछ ऐसे थे कि –
मुझे अपने बचपन की बातें याद है, मेरे पास तस्वीरें है जिनपर तारीख लिखीं हुई है। मेरे पास मेरे परदादा की तस्वीर है जिसपर 100 वर्ष पुरानी उनकी जन्मतिथि लिखी है।
मेरे पास पुरानी किताब है जिसमें तारीखों के साथ जानकारी लिखी गई हैं। आप कार्बन डेटिंग से कोई भी वास्तु कितनी पुरानी है यह पता कर सकते हैं।
पृथ्वी का निर्माण कैसे हुआ? ग्रह कैसे निर्माण हुए? स्पष्ट है कि इस प्रक्रिया में अरबों-खरबों वर्ष लगे।
इन सभी तर्कों पर मेरा केवल एक सरल उत्तर है –
जब 1 घंटे पहले विश्व का निर्माण हुआ तब आपकी रचना इस वररतमान अवस्था मे हुई, और इन सभी यादों (मेमोरी) के साथ हुई! आपके माता-पिता भी उनके उम्र कि रचनामे बने, और यादों के और विश्वास के साथ रचें गए जिस उम्र में आप उन्हें आज देखते हैं। ये पुरानी किताबें, ग्रहों की स्थिति यह सब उनकी वर्तमान स्थिति के अनुसार (पुरानी अवस्था मे) ही केवल एक घंटे पहले निर्माण हुए हैं!
आपको चाहे यह कितना भी पागलपन भरा लगे लेकिन कोई भी इस मत का स्पष्ट खंडन नहीं कर सकता। यह सचमुच संभव है कि वर्तमान स्थिति के अनुसार दुनिया का निर्माण एक घंटे पहले हुआ हो! एक दुर्लभ संभावना है!
आप इन विचारों की जितनी गहराई में जायेंगे उतने ही ये सवाल उठते रहेंगे कि क्या मैं सचमुच इस भौतिक जगत में हूँ या स्वप्न में? मैं सच हूँ या प्रतिबिंब सच हैं? क्या इस दुनिया का निर्माण सचमें हुआ भी या नहीं…
इनमें से चाहे जो भी विचार हो,
मेरा अस्तित्व यह मेरे वर्तमान के ज्ञान की अवस्था पर आधारित हैं।
स्वप्न देखते समय मेरे लिए वह सत्य था और अब मुझे जो दिख रहा है, वही सत्य हैं।
तो मैं यहीं बात कहना चाहता हूँ कि
मेरे लिए सबसे महत्त्वपूर्ण अस्तित्व है मेरा वर्तमान ज्ञान!
किसी कोमा पेशेंट के बारे में सोचिएं – क्या आपको लगता है कि उसके लिए इस बाहरी जगत का अस्तित्व हे?
तो हमने जाना कि ज्ञान हमारे “स्व” का, मेरा, जीवन का एक महत्त्वपूर्ण गुण है!