अध्याय 2.3

सेशन 2 प्रश्न-उत्तर
 
मैं अपने 16 वर्षीय (बेटे या बेटी) को क्या कहूँ? कि उसे कोई महत्वाकांक्षा या लक्ष्य नहीं रखना है?
हमारे सेशन 2 के तीसरे सत्र (सुबह 11 बजे) में किसी ने एक बहुत अच्छा प्रश्न पूछा था (मुझे उनका नाम पता नहीं वरना जरूर उनका उल्लेख कर उन्हें बधाई देता।)
प्रश्न ऐसा था कि – (यदि सभी आनंद काल्पनिक/ सापेक्ष हैं) मैं अपने 16 वर्षीय (बेटे या बेटी) को क्या कहूँ? कि उसे कोई महत्वाकांक्षा या लक्ष्य नहीं रखना है?
यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न है और मैंने इसका संक्षिप्त उत्तर दिया था – यहाँ भी इस उत्तर को संक्षेप में ही देखेंगे क्योंकि भौतिक बनाम आध्यात्मिक संतुलन का यह मुद्दा – अपने आप में एक बड़ा विषय है और आनेवाले सत्रों में हम, स्पष्टता से (घूमा फिराकर गुमराह किये बिना), इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
अभी के लिए संक्षिप्त उत्तर है कि – हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप सच्चे आनंद के अनुभव के लिए भौतिक चीजों को छोड़ दे। आत्म खोज के बाद भी मीठे पकवान का स्वाद मीठा ही होगा और आप उस शारीरक सुख का अनुभव तब भी करेंगे ही।
अंतर यह होगा कि – आप अब इन जरूरतों के गुलाम नहीं हैं। आप ‘आनंद के सच्चे स्वरूप’ को समझ चुके है और किसी दिन यदि आप भोजन का अपेक्षित स्वाद न पाए तो आप दुःखी नहीं होंगे।
आपको वो सभी आनंद मिलेंगे जो पहले थे – आत्म खोज से और भी ज्यादा आनंद प्राप्त होगा (हालांकि सच्चे आनंद की स्थिति मे अधिकतम समय रहना इतना आसान नहीं है) लेकिन जिससे आपके दिल को ठेस पहुंची है, दुःख हुआ है, ऐसे कारण का प्रभाव कम हो जाएगा। (जैसे सेशन के दौरान मैंने कहा था कि – तलवार लटकने वाले उदाहरण में केवल अच्छे भोजन बनाम ठीकठाक भोजन के बीच चुनाव हो तो मैं भी अच्छे भोजन का चुनाव करूंगा।)
एक और बात है कि – भौतिक सुखों का महत्त्व इतना ज्यादा नहीं होगा, के आप अनैतिकता कि हदे पार कर दोगे, कि आप किसी का शोषण करें, किसी से धोखाधड़ी करें, लाखों लोगों को नुकसान पहुंचाएं। (ऐसे बहुत से लोग हैं जो तथाकथित सफलता के लिए ऐसा करते हैं, जैसे कि – उद्योजक/राजनेता/हेल्थ सप्लमेन्ट के उद्योग/दवा उद्योग/नशीली पदार्थ बेचनेवाले)
क्या इसका मतलब यह होगा कि बच्चे अपने जीवन में कोई सफलता हासिल नहीं करेंगे?
बेशक वे सफल होंगे और हम इस कोर्स मे साबित करेंगे कि भले ही भौतिक सफलता हमारा उद्देश्य नहीं हैं, लेकिन आत्म खोज की राह में भौतिक सफलता (भाग्य) मिल ही जाती है और वे सच्चा आनंद भी पाएंगे!
प्र. क्या वज्रौली मुद्रा और अश्विनी मुद्रा समान है?
हाँ, तकनीकी रूप से हम जिस पर चर्चा कर रहे थे (गुदा की मांसपेशियों का आकुंचन और ढील देना) उसके लिए अश्विनी मुद्रा सही नाम है और कह सकते है कि वज्रौली उसी का विस्तार है। (फिर वज्रौली क्यों? क्यों कि हमने इस मुद्रा के कुछ विस्तार के बारेमे आगे किसी सेशन मे सोच रखा है।)
प्र. बंध और मूल बंध क्या है?
बंध क्या है?
बंध हमारे शरीर में प्राण और ऊर्जा की गति शरीर के विशिष्ट भाग में अवरुद्ध करनेकि क्रिया को बांध कहते है। योग धारा में आगे बढ़ने के लिए बंध महत्त्वपूर्ण है। फिलहाल हम केवल एक बंध का अभ्यास करेंगे जिसका उपयोग सारी श्वसन/ शुद्धि क्रियाओं के दौरान किया जाता है।
मूल बंध
इस बंध में आप गुदा की मांसपेशियों को सिकोड़ते है (पेशाब रोकने के लिए मांसपेशियों की जैसी गतिविधि होती है, उसी समान)। शुरुआत में ये बांध लगाने में दिक्कत हो सकती है इसीलिए सत्र के दौरान हमने एक मुद्रा का अभ्यास बताया जिसमें आप गुदा की मांसपेशियों को सिकोडते है और फिट ढील देते है। यह क्रिया आप दिन में कभी भी कर सकते है जैसे कि, काम करते समय, बैठते हुए आदि।
इस क्रिया का महत्त्वपूर्ण लाभ ऐसा है कि इससे आपके मूलाधार चक्र के पास, निचले अंगों में, रक्त प्रसार सक्रिय हो जाता है।
 
This is allon-commercial purely compassion based activity.No donation, no strings attached, No promotion of products/ brand or faith.

Our Vision

A vision defines the optimal desired future state; it tells of what you would like to achieve over a longer time.
hacklink grandpashabetBetimgrandpashabet girişjojobetjojobet