हम – हमारी पूरी टीम आपको सर्वोत्तम फायदा हो इसलिए प्रयत्नरत है। इसमें आपके स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, मनोवैज्ञानिक मुद्दे, बीमारियों का उलटाव और सबसे महत्वपूर्ण – सच्चा आनंद शामिल है! इसलिए मेरा अनुरोध है कि आप सभी इसमें सहयोग करें – विश्वास रखे और सर्वोत्तम परिणामों के लिए, योग और आत्म खोज, इन दोनों धाराओं को स्पष्टता से समझे।
मैने देखा कि यहाँ कुछ लोग केवल शारीरिक योग धारा में रुचि रखते हैं, लेकिन कोर्स का हमारा मुख्य लक्ष्य अपने भीतर आनंद के उस अव्याबाध स्त्रोत को खोजना है – जो किसी और चीज पर निर्भर नहीं है, जो मुझे किसी स्थिति या व्यक्ति का गुलाम नहीं बनाती
यहाँ आप आनंद का ऐसा अनुभव करेंगे जो आपने जीवन में पहले कभी नहीं किया होगा। लेकिन ये तभी हो सकता है जब आप दोनों धाराओं का निष्ठा से पालन। अभ्यास करें ताकि जब ये धाराएँ (एडवांस कोर्स) विलीन होगी तब आप उस सच्चे आनंद – सच्चे ध्यान कर सके।